दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने पर लगी रोक ,DPCC ने जारी किया सुझाव !

दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने पर लगी रोक ,DPCC ने जारी किया सुझाव !
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अब किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही कमेटी ने लोगों को घरों में ही बाल्टी या कंटेनर में विसर्जन करने का सुझाव दिया  है। दुर्गा पूजा उत्सव से पूर्व  ही दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने जलाशय में मूर्ति विसर्जन करने पर बैन कर दी  है, इसके साथ ही कहा कि लोग अपने घरों में ही बाल्टी या कंटेनर में मूर्ति विसर्जन करें। इसके साथ ही कमेटी का कहना है कि नदियों और झीलों में होने वाला प्रदूषण चिंता का विषय है।

DPCC ने नहीं दी मूर्ति विसर्जन की इजाजत !

DPCC ने इससे जुड़ी एक अधिसूचना भी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि आने वाली दुर्गा पूजा के दौरान यमुना नदी या किसी अन्य जलाशय/तालाबों/घाटों समेत  किसी भी सार्वजनिक जगह  पर मूर्ति विसर्जन की इजाजत नहीं है। मूर्ति विसर्जन अनुष्ठान घर में ही बाल्टी या कंटेनर में ही करें। इस केस में प्रदूषण नियंत्रण समिति  का कहना है कि मूर्ति विसर्जन के वजह से जल  की गुणवत्ता में गिरावट को लेकर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इससे जल  के संदर्भ में वाहकता, जैव रासायनिक ऑक्सीजन की मांग और भारी धातु एकाग्रता के संबंध में गुणवत्ता में भी गिरावट आती है।

इस पर DPCC  का कहना है कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्ति बनाने के बजाय पारंपरिक मिट्टी जैसी प्राकृतिक सामग्री का प्रयोग किया जाना चाहिए। उसने कहा कि POP  से बनी प्रतिमाओं  पर लगाए गए रासायनिक रंगों और पेंट के वजह से  जलीय जीवों के जीवन पर संकट आ सकता है। DPCC ने इसके साथ ही कहा कि प्रतिमाओं  को रंगे जाने के लिए सिर्फ जल  में घुलनशील और गैर विषैले प्राकृतिक रंगों का प्रयोग  किया जाना चाहिए।