PM मोदी से जीतन राम मांझी ने की मांग ,बिहारियों के हवाले कर दो कश्मीर 15 दिन सुधार देंगे !

PM मोदी से जीतन राम मांझी ने की मांग ,बिहारियों के हवाले कर दो कश्मीर 15 दिन सुधार देंगे !
नई दिल्ली। एक के बाद एक  कश्मीर में बिहार के लोगों की हत्या के साथ लोगों में गम और गुस्सा बढ़ने लगा है। रविवार को कुलगाम में आतंकवादियों ने बिहार के दो शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। तो वहीं पिछले  कुछ दिनों में अलग-अलग स्थानों  पर बिहार के 4 लोगों  की हत्या की जा चुकी है। इस मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ने लगा है। कश्मीर में बिहार के लोगों की हत्या की घटना को लेकर अब पूर्व CM  जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री मोदी से एक अपील की है। जीतनराम मांझी ने PM मोदी से अपील करते हुए कहा, ‘कश्मीर की जिम्मेदारी हम बिहारियों को दे दीजिए, 15 दिन में सुधार न दिए तो कहिएगा।’
पूर्व मुख्यमंत्री  जीतन राम मांझी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख  ने सोमवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा, “कश्मीर में लगातार हमारे निहत्थे बिहारी भाईयों की हत्या की जा रहीं है जिससे मन व्यथित है। अगर हालात में सुधार नहीं हो पा रहे तो पीएम , अमित शाह से आग्रह है, कश्मीर को सुधारने की जिम्मेवारी हम बिहारियों को दे दीजिए 15 दिन में सुधार नहीं दिया तो कहिएगा।” 

ज्ञात करा दें, कि  सेना के एंटी-टेरर ऑपरेशन से बौखलाए आतंकी एक के बाद एक गैर-कश्मीरियों को अपने निशाने पर ले रहे हैं। रविवार को कुलगाम जिले में आतंकियों ने बिहार के निवासी दो मजदूरों की हत्या कर दी गयी । इससे पूर्व  शनिवार को पुलवामा और श्रीनगर में आतंकियों ने दो लोगों को गोली मार दी थी।