भारत में पिछले एक दिन में आए संक्रमण के 14,623 नए केस , 197 लोगों की मृत्यु !

भारत में पिछले एक दिन में आए 14,623 नए केस , 197 लोगों की मृत्यु !
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के नए केसो  में उतार-चढाव देखने को मिल रहा  है। देश में पिछले एक दिन  में संक्रमण  (COVID-19) के 14,623 केस देखने को मिले हैं। इस दौरान 19,446 लोग रिकवर हुए हैं और 197 लोगों की जान गयी है । इसके अतिरिक्त  केरल में दर्ज़ किए गए 7,643 नए केस  और 77 मृत्यु  शामिल हैं।
भारत में संक्रमण  के कुल आंकड़ें
कुल केस : 3,41,08,996
एक्टिव केस : 1,78,098
कुल ठीक हुए : 3,34,78,247
कुल मृत्यु : 4,52,651
कुल टीकाकरण : 97,79,47,783

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि देश  में कल कोरोना संक्रमण  के लिए 13,23,702 नमूने जांच किए गए, कल तक कुल 59,44,29,890 नमूने जांच किए जा चुके हैं।