मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ड्रग्स केस में एनसीबी के चंगुल में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मामले को लेकर आज NCB के अधिकारी शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर ‘मन्नत’ पहुंचे। यहां सबसे पहले अभिनेता के घर की तलाशी ली गयी फिर एनसीबी की टीम ने शाहरुख नोटिस थमा दिया।
इस नोटिस में आर्यन खान के पास अगर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हो तो उसे परिवार को एनसीबी के पास जमा करने की हिदायत की गयी है। वहीं दूसरी तरफ एनसीबी की टीम ड्रग्स मामले में समन देने के लिए अनन्या पांडे के घर भी पहुंची थी। अनन्या पांडे को भी नोटिस तामील की गयी है कि एनसीबी के सामने आज दो बजे तक हाजिर हों।
एनसीबी के एक अधिकारी वीवी पांडे ने कहा कि अनन्या को नोटिस तामील करने का यह मतलब नही है कि वो आरोपी हो गयी। केवल पूछ्ताछ करने के उद्देश्य से इन्हे नोटिस तामील की गयी है। खबर यह भी आई है कि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े अनन्या पांडे से पूछताछ करेंगे।




