क्रिकेट पिच पर युवराज सिंह फिर से लौटेंगे , इंस्टाग्राम पर किया खुलासा !

क्रिकेट पिच पर युवराज सिंह फिर से लौटेंगे , इंस्टाग्राम पर किया खुलासा !
नई दिल्ली। देश के महान क्रिकेट खिलाड़ी  युवराज सिंह ने अगले वर्ष फरवरी में पिच पर लौटने का ऐलान किया हैं। उन्होंने यह ऐलान करके पूरा क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। युवराज ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वह लोगों की मांग पर फिर से लौट रहे हैं, जिससे फैंस ने अनुमान लगाया है कि क्या दो बार के वर्ल्ड कप विनर संन्यास के ऐलान के पश्चात अपने करियर को फिर से नया आयाम देने  वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

39 वर्षीय युवराज ने इंग्लैंड के विरुद्ध  150 रनों की खेली गई पारी का वीडियो साझा कर लिखा, भगवान आपका भाग्य तय करता है! लोगों की मांग पर मैं फरवरी में फिर से पिच पर लौटूंगा! इससे अच्छा और क्या होगा! आपके प्यार और शुभकामनाओं मेरे लिए बहुत मायने रखते है! भारत का समर्थन करते रहें, यह हमारी टीम है और एक सच्चा फैंन कठिन वक्त में अपनी टीम का साथ नहीं छोड़ता।

हालांकि अभी यह बात स्पष्ट नहीं हुई है कि युवराज भारत के लिए खेलने या टी20 लीग में वापसी करेंग। परन्तु फैंस अभी से उत्साहित हो रहे है कि उन्हें क्रिकेट पिच पर एक बार और स्टार बल्लेबाज को खेलते देखने को मिलेगा।