Sunday, October 6, 2024

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, समापन संबोधन देंगे PM मोदी !

नई दिल्ली। पांच प्रदेशो में आने वाले विधानसभा चुनाव और अन्य वर्तमान मुद्दों पर वार्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को देश की दिल्ली  राजधानी में होगी, जिसके समापन में PM मोदी भाषण देंगे। भारतीय जनता पार्टी  की प्रमुख निर्णय लेने वाली संस्था, राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (NEC) की यह 2019 के लोकसभा चुनावों के पश्चात पहली बैठक होगी। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल के दौरान यह उनकी प्रथम बैठक होगी। बैठक नड्डा के उद्घाटन भाषण से प्रारम्भ होगी और  प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के साथ समाप्त  होगी। यह सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी हिस्सा लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी  के राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अतिरिक्त सभी केंद्रीय मंत्री जो BJP  NEC का हिस्सा हैं, इस बैठक में मौजद होंगे। भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, “कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए, सभी राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्यों को बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में आमंत्रित नहीं किया गया है। नई दिल्ली में NDMC कन्वेंशन सेंटर में कुल 124 वरिष्ठ BJP नेता उपस्थित रहेंगे, जबकि भारतीय जनता पार्टी शासित प्रदेशों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, BJP की राज्य इकाई के अध्यक्ष और विभिन्न राज्यों के अन्य वरिष्ठ नेता जो NEC के अंग है।वो इस बैठक में आभासीय तौर पर शामिल होंगे। ”

अरुण सिंह के अनुसार बैठक में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की जाएगी जिसमें पांच प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर विशेष मंथन सत्र शामिल है। 2022  प्रारम्भ में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होंगे। बैठक में समाज के अधिक से अधिक वर्गों को सम्मिलित  करने के लिए भारतीय जनता पार्टी  को और ज्यादा व्यापक बनाने के लिए कार्यक्रमों और नीतियों पर वार्ता होगी। मोदी सरकार की सभी नीतियों और कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने के लिए बैठक स्थल पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles