यूपी के CM योगी बोले, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का सपना हुआ पूरा …

यूपी के CM योगी  बोले, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का सपना हुआ पूरा …
मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने रामपुर में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी  के CM योगी  ने कहा,  PM नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन  में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार हुआ है। इसी का परिणाम है कि कश्मीर से धारा 370 हट सकी और अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। BJP सरकार के पिछले साढ़े चार वर्ष के दौरान अकेले रामपुर के लिए 3000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई हैं।

CM  योगी बोले, भारतीय जनता पार्टी की  सरकार की मंशा इस मामले में भी बहुत साफ है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा। परन्तु अगर कोई पर्व व त्योहारों पर अराजकता करने का प्रयास करेगा, तो सरकार का बुलडोजर भी तैयार है। विकास के कार्य में कोई भेदभाव नहीं परन्तु तुष्टिकरण के नाम पर सुरक्षा से भी कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। रामपुर जिले में 147 भू-माफिया पर कार्रवाई हुई है। जिसमें 640 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराने में सफलता मिली।
बिना भेदभाद के शासन की योजना का लाभ गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और समाज के हर तबके के लोगों को लाभ देने का विकास हुआ है। 1,70,000 परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय मुहैया कराए गए। 5,262 गरीबों को मकान उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, उन्होंने कहा, आपने SP शासन में देखा होगा कि कैसे बेटियों से उनकी स्कूटी छीन ली जाती थी, छेड़छाड़ होती थी।
अगर पुलिस शोहदों को पकड़ती थी तो अपराधी को छुड़ाने के लिए लखनऊ से मियां जी का फोन आ जाता था या रामपुर वाले मियां जी का फोन आ जाता था। पिछली सरकार में राम यात्रा, कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई जाती थी। आज कांवड़ियों पर, रामलीला आयोजन पर फूलों की वर्षा की जाती है।