Saturday, October 5, 2024

CM योगी मथुरा में , हुनर हाट और ब्रजराज महोत्सव का उद्घाटन करेंगे !

सीएम योगी  आज मथुरा पहुंचेंगे जहां पर वह एक हजार साधुओं के साथ भोजन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में ब्रजराज उत्सव और हुनर हाट का उद्घाटन भी करेंगे। वही मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर मथुरा में पुख्ता इंतजाम किये गये है।
मथुरा में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 1080 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। बताया जा रहा है कि CM दोपहर करीब 2 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। जिसके पश्चात  वह एक हजार साधुओं के साथ भोजन करेंगे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन करने के लिए भी पहुंचेंगे.
जिसके पश्चात CM  योगी आदित्यनाथ तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित हुनर हाट और ब्रजराज महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। और जनसभा को संबोधित भी करेंगे। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी तैयारियों में जुट गए है। वृंदावन पानी घाट पुल के पास हेलीपैड बनाया गया है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर भी तैयारियों को आखिरी रूप दे दिया गया है।
मथुरा में 10 दिवसीय हुनर हाट ब्रज रज महोत्सव कार्यक्रम होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में अनेक राज्यों से आ रहे कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देते नजर आएंगे. साथ ही वही फिल्मी कलाकार भी संगीत की धुन पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देंगे. ब्रज महोत्सव को सफल बनाने के लिए अधिकारी दिन रात एक किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles