राज्यपाल आनंदीबेन ने मायावती की मां के निधन पर उनके घर जाकर संवेदना जताई है …

लखनऊ। बसपा की अध्यक्ष मायावती की मां रामरती देवी के देहांत पर उत्तर प्रदेश  की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनके घर पहुंच कर दुःख व्यक्त की हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लखनऊ में वृहस्पतिवार को अचानक मायावती के घर पहुंच गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में राजभवन के निकलकर माल एवेन्यू में बहुजन समाज पार्टी की  मुखिया के आवास पर जाकर उनकी मां के निधन पर संवेदना व्यक्त किया।
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दोपहर 12 बजे यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश की पूर्व सीएम व अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मायावती से लखनऊ में उनके आवास भेंट कर उनकी मां के निधन पर अपना दुःख व्यक्त की। इस दौरान BSP सुप्रीमो मायावती ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से उनका स्वास्थ्य व कुशलक्षेम भी जाना।
आपको बता दें कि 13 नवंबर को BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरती का नई दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। सूचना मिलते ही मायावती उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली गई थीं।
बीएसपी अध्यक्ष की मां रामरती देवी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह कुछ समय से बीमार थीं और उनका उपचार नोएडा के अस्पताल में चल रहा था। 13 नवंबर शनिवार देर शाम हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। 14 को नई दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles