BSF का 57वां स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई !

BSF's 57th Raising Day
सीमा सुरक्षा बल आज अपना 57वां स्थापना दिवस मना रहा है। BSF भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है। जिसका गठन 1 दिसम्बर 1965 में हुआ था। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स  भारतीय सीमाओं की रक्षा करता है। इसके अतिरिक्त  सीमा पर होने वाले अपराधों जैसे तस्करी/घुसपैठ और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने की जवाबदेही भी BSF  पर है।
सीमा सुरक्षा बल  के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने भी शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,  “देश की सीमाओं के सजग प्रहरी बीएसएफ इंडिया  के स्थापना दिवस पर ’सीमा सुरक्षा बल’ के कर्मियों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सम-विषम परिस्थितियों में मातृभूमि की रक्षा हेतु आपका समर्पण प्रेरणादायक है। आप सभी की कर्तव्यनिष्ठा को सादर नमन”।

इसके साथ ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी  शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सीमा सुरक्षा बल दिवस की शुभकामनाएं! भारत को अभेद्य सुरक्षा दीवार प्रदान करने वाले BSF के प्रत्येक सदस्य का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपकी वीरता हमारा गर्व है। आपके त्याग-समर्पण में आपका परिवार भी सम्मिलित है, परिजनों को प्रणाम! जय हिंद”