हरिद्वार से AAP प्रत्याशी संजय सैनी ने किया नामांकन

AAP Candidate Hariwar

आम आदमी पार्टी से हरिद्वार सीट के प्रत्याशी संजय सैनी ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर संजय ने कहा कि जनता बदलाव के मूड में है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हरिद्वार  विधानसभा में कोई विशेष विकास कार्य नहीं कराए गए। दोनों प्रमुख पार्टियों से जनता का मोहभंग हो चुका है। 25 जनवरी को हरिद्वार ग्रामीण से नरेश शर्मा और ज्वालापुर से प्रत्याशी ममता सिंह नामांकन पत्र जमा कर चुके हैं।