हरिद्वार AAP प्रत्याशी संजय सैनी ने कई क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

AAP Haridwar sajay saini

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का मतदान 14 फरवरी को होना है जिसके चलते आम आदमी पार्टी  के तमाम नेताओं ने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है, इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के  हरिद्वार शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी संजय सैनी की ओर से भी चुनावी रणनीति को तेज धार दिया जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव की डेट करीब आ रही है  वैसे- वैसे ही AAP के कार्यकर्ताओं से लेकर नेता तक जनता के बीच पहुंचकर केजरीवाल के दिल्ली मॉडल के बारे में लोगों को जानकारियां दे रहे है

AAP Haridwar

 

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज हरिद्वार जनपद में डोर टू डोर अभियान चलाया, इसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में पूरा माहौल बनाया वहीं धर्मनगरी हरिद्वार में प्रत्याशी  संजय सैनी लोगों के बीच जाकर जनता से जनसंपर्क कर रहे हैं।

रविवार को आम आदमी पार्टी के हरिद्वार शहर प्रत्याशी सैनी  ने कनखल की कई आवासीय कॉलोनियों में जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने गुरुबख्श विहार, दक्ष मंदिर कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, लोधामंडी, काशीपुरा और कुम्हारगढ़ में जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे