दिल्ली से दुबई जा रहे Spicejet फ्लाइट की कराची में आपातकाल लैंडिंग

दिल्ली से दुबई जा रहे Spicejet फ्लाइट की कराची में आपातकाल लैंडिंग
दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची में आपातकाल  लैंडिंग कराई गई। ऐसी ही खबर Spicejet Plane की उड़ान को लेकर सामने आई है। जब दिल्ली से दुबई जा रही Spicejet की SG-11 फ्लाइट में अचानक से तकनीकी खराबी आ गई। वहीं इस मामले पर बयान जारी करते हुए Spicejet के प्रवक्ता ने कहा कि स्पाइसजेट B737 विमान संचालन उड़ान SG-11 (दिल्ली-दुबई) को एक इंडिकेटर लाइट की खामी  के चलते  कराची की ओर मोड़ दिया गया था। जिसके पश्चात  विमान को कराची में सुरक्षित लैंड हो गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आनन-फानन में पायलट और उनकी टीम ने बड़ी ही सूझ-बूझ के साथ इस विमान की पाकिस्तान के कराची में आपातकाल लैंडिंग करा ली।

आधुनिकता के इस दौर में हर कोई समय बचाने और आरामदायक सफर का लुत्फ उठाने के लिए Aeroplane से यात्रा करना ज्यादा पसंद करता है। कभी-कभी आसमान का सीना चीरने वाली यही यात्राएं खतरनाक भी हो जाती हैं। Spicejet के प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि Semiconductor लाइट में तकनीकी खराबी को देखते हुए स्पाइसजेट B737 विमान को कराची की तरफ मोड़ दिया गया। इसी के साथ विमान को कराची में सुरक्षित उतारा गया और यात्रियों की जान-माल का भी कोई खतरा नहीं है। प्रवक्ता ने ये भी बताया कि लैंडिंग के दौरान कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग भी करा ली गई।

आपको बता दें कि प्लेन के लैंड होते ही यात्रियों को जलपान भी कराया गया था। फिलहाल के लिए एक दूसरा विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा। हाल ही में दिल्ली से जबलपुर जा रही Spicejet के विमान को खराब के चलते फिर से दिल्ली लौटना पड़ा था। आपको बता दें कि ये विमान 5000 फीट की ऊंचाई पर था तभी केबिन में अचानक से धुआं फैलने लगा। जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।