जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार , 50 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर !

जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार , 50 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर !
आम लोगों पर एक बार फिर महंगाई ने ढाया कहर, गैस कंपनियों ने  LPG गैस सिलेंडर के मूल्यों  में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी की है। अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी  गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपये अधिक अदा करना होगा।  देश की राजधानी दिल्ली में अब LPG गैस सिलेंडर दाम 1053 रुपये होगा । जबकि, पहले इसका मूल्य  1003 रुपये था । नए मूल्य आज से लागू होंगे । 
 इसके अतिरिक्त पांच किलो वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दामों में भी भारी उछाल आया  है। अब पांच किलो वाले सिलेंडर के मूल्य में 18 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया  है। हालांकि, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 8.50 रुपये की कमी आई है।
गौरतलब है  कि अभी कुछ दिनों पहले ही तेल वितरण कंपनियों की तरफ से कमर्शियल सिलेंडरों के दामों  में बढ़ोतरी की गई थी । अब बुधवार यानी आज  सुबह को घरेलू सिलेंडरों के दामों  में भी इजाफा हुआ है।