सलाहकार समिति की बैठक में होगी अग्निपथ योजना पर बातचीत ,विपक्ष के कई दिग्गज रहेंगे मौजूद !

सलाहकार समिति की बैठक में होगी अग्निपथ योजना पर बातचीत ,विपक्ष के कई दिग्गज रहेंगे मौजूद !

अग्निपथ स्कीम को लेकर रक्षा मंत्रालय से जुड़ी सलाहकार समिति की बैठक होने वाली है. 8 जुलाई को होने वाली इस बैठक में सशस्त्र सेनाओं में भर्ती को लेकर अस्तित्व में आई अग्निपथ स्कीम की बारीकियों और इसकी संभावित कमियों पर बातचीत की जाएगी. रक्षा मंत्रालय मामलों से जुड़ी इस समिति की बैठक में विपक्ष के  दिग्गज नेता भी  उपस्थित रहेंगे.

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सलाहकार समिति की बैठक का नेतृत्व करेंगे. इस बैठक में विपक्ष के भी कई दिग्गज नेता सदस्य के तौर पर भाग लेंगे . परामर्शदात्री समिति में लोकसभा के 13 सांसद सदस्य और राज्यसभा के 7 सांसद सदस्य उपस्थित  रहेंगे. बैठक के दौरान सलाहकार समिति को सेना की अग्निपथ स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

गौरतलब है  कि ,सेना की अग्निपथ योजना पर बातचीत  के लिए बनी समिति में, राकेश सिंह ,मल्लिकार्जुन खड़गे,अधीर रंजन चौधरी सुदीप बंदोपाध्याय, मनीष तिवारी, फारुख अब्दुल्ला समेत 20 सांसद मौजूद रहेंगे. आपको बता दें कि, रक्षा मंत्रालय द्वारा भारतीय सेना के तीनों अंगों में युवाओं को शामिल के लिए अग्निपथ स्कीम लाई गई है  जिसका देश के कई जगहों पर  में भारी विरोध भी हुआ था.