साउथ फिल्म में नजर आने वाली हैं ‘ करीना कपूर ‘ , जाने किस अभिनेता के साथ करे स्क्रीन शेयर

साउथ फिल्म में नजर आने वाली हैं  ‘ करीना कपूर ‘ , जाने किस अभिनेता के साथ करे स्क्रीन शेयर
एक्टर सैफ अली खान की वाइफ बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर जल्द ही साउथ फिल्म  में शुरुवात करने वाली है. बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने के बाद बेबो अब साउथमें अपना लोहा मनवाने के लिए रेडी हैं . बेबो के अभिनय का आज हर कोई फैन है. एक्ट्रेस ने अपने अभिनय की शुरुवात वर्ष 2000 में Refuge फिल्म से किया था. इस फिल्म में उनके साथ  अभिनेता अभिषेक बच्चन भी थे.

 राधे शयाम फेम एक्टर के साथ करेंगी काम 

खबरों के मुताबिक , करीना ‘ राधे शयाम फेम ‘ साउथ अभिनेता प्रभास के साथ  उनकी फिल्म स्प्रिट’ (Spirit) में उनके अपोसिट नज़र आएंगी. अपने फ़िल्मी करियर में करीना पहली बार टॉलीवूड में जलवा बिखेरने वाली हैं . जिसमे उनके साथ बाहुबली फिल्म के नायक प्रभास को देखा जाएगा . हालाँकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 OTT प्लेटफार्म से करेंगी शुरुवात 

टॉलीवूड के बाद करीना OTT प्लेटफार्म पर भी डेब्यू करने वाली है. अपने OTT शुरुवात को लेकर वो काफी उत्सुक  है. बेबो ‘डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ से डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी छवि  बनाने वाली है. इसमें उनके साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे .