एक्साइज पॉलिसी पर फसे दिल्ली CM को मिला मुद्दा, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे केजरीवाल

एक्साइज पॉलिसी पर फसे दिल्ली CM को मिला मुद्दा, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे केजरीवाल
delhi excise policy: दिल्ली की आबकारी नीति पर फसे अरविंद केजरीवाल को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा मिल गया है। गुजरात में नकली शराब पीने से अब तक 23 लोगों की जान जा चुकी है। तकरीबन 40 लोग अभी भी नाजुक स्थिति में हैं और अस्पतालों में उनका उपचार चल रहा है। सीएम  केजरीवाल ने कहा है कि वे पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री मंगलवार को गुजरात के व्यापारियों से भेट कर अपना पॉलिटिकल कैंपेन आगे चलाने वाले थे, लेकिन इसी बीच शराब कांड हो गया है। शराब मुद्दा के रूप में उन्हें एक बड़ा विषय मिल गया है और माना जा रहा है कि वे इसे गुजरात विधानसभा चुनाव में बड़ा विषय बनाने से पीछे नहीं हटेंगे।गौरतलब है कि, दिल्ली की शराब नीति पर सीएम केजरीवाल सरकार घिरी हुई है।

उसने दिल्ली में शराब पीने की आयु 25 साल से कमकर 21 साल कर दी है। ड्राइ डे की तादाद  घटाकर मात्र तीन की जा चुकी है। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति की सबसे बड़ी आलोचना इस बात को लेकर की जा रही है कि उसने दिल्ली के प्रत्येक वार्ड में शराब की दुकानें खोलने की इजाजत  दे दी है। भारतीय जनता पार्टी  ने इसे बड़ा राजनीतिक विषय  बनाया हुआ है।