4 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा, केजरीवाल ने की घोषणा

4 अगस्त को  राष्ट्रीय राजधानी में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा, केजरीवाल ने की घोषणा

देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि चार अगस्त को दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाया जाएगा।

दिल्ली के सीएम ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है। 4 अगस्त को राष्ट्रीय दिल्ली में हजारों बच्चे एकत्रित  होंगे और विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे।

केजरीवाल ने आगे कहा कि सभी लोग उस दिन संकल्प लेंगे कि भारत अब रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं। सभी 130 करोड़ देशवासी मिलकर भारत को विश्व के नंबर एक देश बनाएंगे।