मेंगलुरु में युवक की निर्मम हत्या, धारा 144 लागू, मुस्लिमों को घरों में नमाज अदा करने के निर्देश

मेंगलुरु में युवक की निर्मम हत्या, धारा 144 लागू, मुस्लिमों को घरों में नमाज अदा करने निर्देश
दक्षिणी राज्य कर्नाटक के मेंगलुरु जनपद में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। दो दिन पहले दक्षिण कन्नड जिले के बेल्लारे में एक भारतीय जनता पार्टी के नेता को भी इसी तरह सरेआम धारदार हथियारों से गला काट कर हत्या कर दी गई थी।
स्थिति तनावपूर्ण होते देख मेंगलुरु जनपद के सूरतकल क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने कस्बे के मुस्लिमों समुदाय के लोगों से कहा है कि वे आज जुमे की नमाज अपने घरों में ही पढ़ें। सूरतकल मेंगलुरु जिले के बाहरी भाग में स्थित है। यहां 23 वर्षीय युवक की चार-पांच अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने गुरुवार यानी बीते कल शाम को मौत घाट उतार दिया था।

इसी तरह की घटना दो दिन पहले दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे में बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू के साथ हुई थी। तीन मोटरसाइकिल सवार  अज्ञात हमलावरों ने उनकी दुकान के सामने उनकी हत्या कर दी । मंगलवार रात जब नेट्टारू अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे तब यह हमला हुआ था।