करीब 50 लाख की नकदी के साथ पकड़े गए कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने किया सस्पेंड

नकदी के साथ पकड़े गए विधायकों ने अपने विधायकों को किया सस्पेंड ,बीजेपी पर आपरेशन लोटस का आरोप
कांग्रेस पार्टी ने भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़े गए अपने तीनों विधायकों के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव और प्रभारी अविनाश पांडे ने इस बात की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि पिछले  शनिवार को कांग्रेस पार्टी के तीन विधायक जामताड़ा से इरफान अंसारी, खिजरी से राजेश कच्छप और कोलेबिरा से नमन बिक्सल को भारी नकदी के साथ अरेस्ट किया गया था। पुलिस ने लगभग 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। नकदी की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगानी पड़ी थी।

आपरेशन लोटस चला रही है बीजेपी : कांग्रेस महासचिव

वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि ”झारखंड में बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’ आज रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है, जो उन्होंने महाराष्ट्र में ई-डी(एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस) की जोड़ी से करवाया।’’