शिवसेना को समाप्त करने का हो रहा है प्रयास :आदित्य ठाकरे

शिवसेना को समाप्त करने का हो रहा है प्रयास :आदित्य ठाकरे
Patra Chawl Scam Live Updates: शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी पर उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है, उन्हींने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि – संजय राउत की गिरफ्तारी शिवसेना को समाप्त करने के कोशिश के तहत है, महाराष्ट्र की।आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।’ सिंधुदुर्ग में एक सभा को संबोधित करते हुए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि गलत के विरुद्ध आवाज उठाने वालों को दबाया और निशाना बनाया जा रहा है।

इससे पूर्व शिवसेना के नेता संजय राउत के भाई सुनील राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के अगुवाई वाली शिवसेना राउत परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। विखरोली से विधायक सुनील राउत ने ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ’ से कहा, ‘शिवसेना और उद्धव जी मजबूती से हमारे साथ खड़े हैं। (संजय राउत की गिरफ्तारी के खिलाफ) हमारी लड़ाई प्रारंभ हो गई है।’