राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, दो दिनों से धरने पर बैठे थे

राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, दो दिनों से धरने पर बैठे थे
प्रतापगढ़ की कुंडा तहसील में दो दिन से धरने पर बैठे कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को नजर बंद कर लिया है। वह शेखपुर आशिक गांव में बने मस्जिदनुमा गेट को हटवाने की लगातार मांग कर रहे  हैं। बताया जा रहा है कि राजा उदय प्रताप सुबह नहाने और पूजा अर्चन करने के लिए भदरी हाउस गए थे। इसी दौरान समय का लाभ उठाकर प्रशासन ने उन्हें नजर बंद कर लिया। इसकी जानकारी होते ही बड़ी तादाद में लोग भदरी हाउस पहुंच गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कुंडा तहसील में धरने पर बैठे थे विधायक राजा भैया के पिता
गौरतलब है कि कुंडा के शेेखपुर आशिक गांव में मोहर्रम को लेकर बनाए गए गेट को हटाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री और कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह बुधवार से कुंडा तहसील में धरने बैठे थे। बुधवार रात में DM -SP उनके मान मनावल के लिए पहुंचे। साथ बैठकर भोजन किया, लेकिन वो धरना समाप्त करने के लिए राजी नहीं हुए।