कोलकाता में CISF जवान ने सहकर्मियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की गई जान

कोलकाता में CISF जवान ने सहकर्मियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की गई जान
कोलकाता स्थित इंडियन म्यूजियम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जवान  (CISF) ने अपने दो सहकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग की ।
इस दौरान एक जवान ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे जख्मी जवान को अस्पताल  में इलाज के लिए ले जाया गया है। जवान ने अपनी एके-47 राइफल से पार्क स्ट्रीट स्थित म्यूजियम के CISF बैरक में गोलियां चलाई । घटनास्थल पर पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लिया है। अफसरों ने बताया कि जवान ने अपनी सर्विस राइफल से एक असिस्टेंट ASI और हेड कॉन्स्टेबल पर फायरिंग कर दी थी। घटना में ASI की मौके पर ही मौत हो गई।

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित भारतीय संग्रहालय CISF बैरक में कॉन्स्टेबल ने अपने AK 47 राइफल से लगातार गोलियां चला दी। फायरिंग में एक की मौके पर ही मृत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। कोलकाता पुलिस ने आरोपी CISF कॉन्स्टेबल को अरेस्ट  कर लिया है।
दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान ने AK-47 से 20 से 25 गोलियां चलाई है। घटना के बाद बड़ी तादाद में कोलकाता पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे हैं। कोलकाता के पुलिस कमीसेनर विनीत गोयल भी मौके पर पहुंचे हैं। हालांकि यह दुर्घटना क्यों घटी इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। आरोपी जवान से पूछताछ के बाद इसका पता चल पाएगा।