Manipur: मणिपुर में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा ठप, सूबे में तनावपूर्ण माहौल

Manipur: मणिपुर में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा ठप, सूबे में तनावपूर्ण माहौल

असम के मणिपुर के बिष्णुपुर में करीब 4  युवकों द्वारा एक वैन में आगजनी की घटना के बाद प्रदेश में तनावपूर्ण मौहौल उत्पन्न हो गई है। इसके बाद असम सरकार ने पूरे प्रदेश में पांच दिन के लिए इंटरनेट सेवाओं को ठप कर दिया है।

बताया जा रहा है, वैन को आग लगाने वाले युवक एक विशेष वर्ग के थे, जिसके बाद से पूरे प्रदेश में सांप्रदायिक तनावपूर्ण  माहौल हो गई है। इसके अतिरिक्त प्रशासन ने चुराचंदपुर और बिष्णुपुर में आगामी दो माह के लिए धारा 144 भी लागू कर दी है।

सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे थे मैसेज

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए एडवाइजरी में कहा गया है कि शनिवार को दोपहर 3:35 बजे पझौगाक्चो इखई अवांग लेइकाई में एक जलती हुई वैन मिली। इस वैन को कथित तौर पर 4 युवकों ने आग के हवाले किया, वे युवक एक विशेष वर्ग से संबंध रखते  थे। इसके बाद से सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने के लिए अनेक प्रकार के मैसेज वायरल होने लगे। इसके पश्चात मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को ठप कर दिया गया है। वहीं लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।