उत्तराखंड के सीएम ने राष्ट्रपति से की मुलाकात ,कहा -नारी शक्ति के सहयोग के बिना नए भारत का निर्माण असंभव

उत्तराखंड के सीएम ने राष्ट्रपति से की मुलाकात ,कहा -नारी शक्ति के सहयोग के बिना नए भारत का निर्माण असंभव
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार यानी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को ऐतिहासिक जीत के साथ राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया मुख्यमंत्री  धामी ने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं।

CM धामी ने कहा कि नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है। गौरतलब है कि,  धामी दिल्ली दौरे पर हैं। रविवार को वह PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लिए थे।
सीएम धामी ने विकास योजनाओं का खाका रखने के साथ ही उत्तराखंड के लिए अलग विकास मॉडल बनाने की पेशकश भी  की। उन्होंने हिमालयी प्रदेशों की इकोलॉजी, जनसंख्या धनत्व, फ्लोटिंग पॉपुलेशन और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए विकास का मॉडल तैयार करने को कहा। जो विज्ञान प्रौद्योगिकी पर आधारित हो। मुख्यमंत्री ने पीएम की अगुवाई में हिमालयी प्रदेशों के लिए एक विशेष गोष्ठी का आयोजन उत्तराखंड में करने भी पेशकश की ।