Laal Singh Chaddha Box Office: आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने पहले दिन किया निराश, नहीं चला आमिर का मैजिक

Laal Singh Chaddha Box Office: आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने पहले दिन किया निराश, नहीं चला आमिर का मैजिक
Laal Singh Chaddha Box Office: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और  अभिनेत्री करीना कपूर की नई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ कल थियेटर्स में जारी हो चुकी है, काफी विरोध के बाद लोग आखिरकार इस फिल्म को देखने थियेटर्स में लोग धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं. फिल्म जारी होने का फैंस को लंबे अरसे से इंतजार था, फिल्म को मिले जुले फीडबैक मिल रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म रक्षाबंधन से हो रही है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ (‘Laal Singh Chaddha’) थियेटर्स में रिलीज़ हो चुकी है. फिल्म अपनी रिलीज़ से पूर्व ही काफी चर्चा में थी, काफी समय से आमिर खान के समर्थक इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और फिल्म के ओपनिंग डे  का कलेक्शन रिजल्ट भी सामने आ चुका है

सप्ताहांत पर टिकी है सारी उम्मीद
‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की कल्‍ट क्‍लासिक फिल्‍म ‘फॉरेस्‍ट गम्‍प’ का रीमेक है। ऐसे में यदि  अभिनेता आमिर खान की फिल्‍म ऑडिशन को पसंद आती है तो वर्ड ऑफ माउथ के बूते सप्ताहांत  पर यह फिल्‍म 20 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर सकती है। वैसे भी आमिर खान की फिल्‍मों का इतिहास रहा है कि उसकी कमाई 2,3 दिन बाद ही  बढ़ती है। ऐसे में यदि सब ठीक रहा तो ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचा सकती है।