श्रीलंका ले पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया सिंगापुर से थाईलैंड के लिए भरी उड़ान

श्रीलंका ले पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया सिंगापुर से थाईलैंड के लिए भरी उड़ान
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa)  सिंगापुर से थाईलैंड के लिए उड़ान भर ली है .गोटबाया सिंगापुर से बैंकॉक के लिए एक फ्लाइट में सवार हुए. थाईलैंड सरकार ने एक दिन पूर्व  पुष्टि की थी कि श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के देश की यात्रा करने के लिए श्रीलंका की वर्तमान सरकार से अनुरोध प्राप्त हुआ था. ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार की खबर के अनुसार, मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में सिंगापुर के आव्रजन एवं सीमा चौकी जांच प्राधिकरण ने कहा कि राजपक्षे गुरुवार को सिंगापुर से रवाना हो गये

थाइलैंड के पीएम प्रयुत चान-ओ-चा ने बुधवार को पुष्टि की थी कि थाइलैंड सरकार ने  गोताबाया राजपक्षे के देश में अस्थायी रूप से रहने पर हामी भर दी है और इस दौरान राजपक्षे किसी तीसरे देश में स्थायी शरण मिलने की खोज में हैं . थाइलैंड के पीएम ने मानवीय आधार पर 73 साल के  राजपक्षे को थाइलैंड यात्रा की इजाजत  दी और कहा कि उन्होंने किसी अन्य देश में स्थायी शरण की अपनी खोज  के दौरान इस देश में सियासी  गतिविधियां नहीं चलाने का वादा किया है.