छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन का मृत शरीर रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। पुलिस को ट्रेन से गिरने की आशंका है, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल पाएगा।

वीरभद्र सिंहदेव जिला पंचायत लुंड्रा के जिला उपाध्यक्ष थे। उनका शरीर बिलासपुर जनपद  में कोंटा थाना क्षेत्र के सलका रोड-बेलगहना स्टेशन के मध्य बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। कोंटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल कर रही है। कोंटा के SDOP आशीष अरोरा के मुताबिक  सचिन दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन की AC कंपार्टमेंट  में रायपुर से अंबिकापुर की यात्रा कर रहे थे।