समीर वानखेड़े की जाति पर चल रहा घमासान अब थमा , कास्ट स्क्रूटनी कमेटी से मिली क्लीन चीट

समीर वानखेड़े की जाति पर चल रहा घमासान अब थामा ,कोर्ट से मिली क्लीन चीट
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  के पूर्व डायरेक्टर और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को  ड्रग्स मामले में अरेस्ट करके सुर्खियों में आने वाले समीर वानखेड़े की जाति पर लगभग एक वर्ष से चल रहा घमासान अब रुक गया है . कास्ट स्क्रूटनी कमेटी ने समीर वानखेड़े को क्लीन चिट देते हुए उनके कास्ट सर्टिफिकेट को बरकरार रखा है. कमेटी ने उस तथ्य को भी खारिज कर दिया कि जिसमें दावा किया गया था कि वानखेड़े जन्म से मुस्लिम है.

क्लीन चिट मिलने के बाद  समीर वानखेडे़ ने कहा कि मेरी जाति के विरुद्ध जो शिकायत की गई थी वो खारिज हो गई है, मैंने जो प्रमाण पत्र  दिए थे वो वैध  निकले हैं. उन्होंने कहा कि मैं कानूनी आदेश पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं.  वानखेड़े ने ट्विटर के जरिए से अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए सिर्फ सत्य मेव जयते लिखा है