Saturday, October 5, 2024

देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पहली बार आज भारत को देंगी अपना संबोधन ,TV, रेडियो पर होगा लाइव टेलीकास्ट

Independence Day 2022:  भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज देश के नाम अपना अभिभाषण देंगी. राष्ट्रपति के तौर पर देश के नाम यह उनका प्रथम  संबोधन होगा.

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि मुर्मू के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट आकाशवाणी के सभी नेशनल नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा. इसे पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में टेलीकास्ट किया जाएगा .  ‘‘दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद इसके रीजनल चैनलों द्वारा संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में इसे टेलीकास्ट किया जाएगा. आकाशवाणी अपने संबंधित रिजिनल नेटवर्क पर रात 9.30 बजे रिजिनल लैंग्वेज में इसे प्रसारित करेगा

राष्ट्रपति मुर्मू (64) ने 25 जुलाई को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी . वह देश उच्च संवैधानिक पद पर विराजमान होने वाली सबसे कम आयु की और पहली आदिवासी महिला हैं. वह ऐसी प्रथम  राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है.  द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की निवासी हैं. वह झारखंड की प्रथम आदिवासी राज्यपाल पद पर भी आसीन रह चुकी हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles