आप का ‘मेक इंडिया नंबर वन’ अभियान हुआ जारी , सीएम केजरीवाल बोले- हमारे लिए हर भारतीय जरूरी

आप का ‘मेक इंडिया नंबर वन’ अभियान हुआ जारी , सीएम केजरीवाल बोले- हमारे लिए हर भारतीय जरूरी

Make India No1: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘मेक इंडिया नंबर वन’ अभियान की शुरुवात की  है. इस दौरान केजरीवाल ने  कहा भारत एक महान देश है. भारत की सभ्यता हजारों साल पुरानी है. एक समय हिंदुस्तान का डंका पूरी विश्व में बजा करता था. आज हम एक राष्ट्रीय मिशन का शुभारंभ करने जा रहे हैं. हमें 130 करोड़ जनता को इस अभियान के साथ जोड़ना है.

सभी दलों को साथ आने की अपील की 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बोले , देश को एक बार फिर  से महान बनाने के लिए लोगों को एकजुट करने की जरूरत है. हिंदुस्तान को विश्व में नंबर एक बनाने के लिए स्कूल, अस्पताल खोलना, युवाओं को रोजगार देना और महिलाओं को समान अधिकार देना आवश्यक है. सीएम ने भारतीय जनता पार्टी , कांग्रेस, अन्य सियासी दलों से आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय मिशन में शामिल होने की अपील की है . उन्होंने कहा इसके लिए सभी को एक साथ आने की आवश्कता है.