Kiren Rijiju: किरण रिजुजू ने केजरीवाल पर कसा तंज,बोले- विदेशी अखबार में खबर छपने पर खुशी मनाना भारत की त्रासदी

Kiren Rijiju: किरण रिजुजू ने केजरीवाल पर कसा  तंज,बोले- विदेशी अखबार में खबर छपने पर खुशी मनाना भारत की त्रासदी

 अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स में दिल्ली के शिक्षा मॉडल की खबर छपने के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने आम आदमी पार्टी (AAP) व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। रिजुजू ने कहा, अमेरिकी अखबार में खबर छपने  पर जश्न मनाने वाले लोग विदेशी मूल्यों पर विश्वास करते हैं। दरअसल, केंद्रीय मंत्री जयपुर में 18वीं अखिल भारतीय न्यायिक सेवाव प्राधिकरण बैठक में भाषण दे रहे थे। 

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने इस दौरान दिए गए संबोधन की क्लिप को ट्विटर पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “भारत की त्रासदी यह है कि बहुत से लोग अंग्रेजी बोलने में बड़ा गर्व की अनुभूत करते हैं। ये लोग तब जश्न मनाते हैं जब किसी फिल्म को ऑस्कर के लिए नामांकित किया जाता है या उनकी कहानी न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित होती है। इस मानसिकता के लोग विदेशी मूल्यों पर भरोसा करते हैं और उन्हें महत्व देते हैं।”