दिल्ली के डिप्टी सीएम बोले, हो सकता है कि आगामी 3-4 दिनों में , CBI-ED मुझे अरेस्ट कर ले

दिल्ली के डिप्टी सीएम बोले, हो सकता है कि आगामी 3-4 दिनों में , CBI-ED मुझे अरेस्ट कर ले

Manish Sisodia CBI Raid: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने  शुक्रवार यानी बीते कल हुई केंद्रीय जांच ब्यूरो की छापेमारी के बाद आज शनिवार को पार्टी की एक प्रेस वार्ता में बोले, “हो सकता है कि अगले 3-4 दिनों के भीतर, सीबीआई-ईडी मुझे गिरफ्तार कर ले … हम डरेंगे नहीं, आप हमें तोड़ नहीं पाएंगे … 2024 का चुनाव AAP बनाम BJP होगा .

 नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, आज से तीन चार दिन के भीतर.. हो सकता है कभी भी CBI  मुझे अरेस्ट कर सकती है . कई सारे और नेताओं को भी अरेस्ट कर लेंगे. परंतु में कहना चाहता हूं हम भगत सिंह के फालोवर हैं. हम अपने आपको भगत सिंह की संतान मानते हैं. हम डरने वाले नहीं हैं तुम्हारी CBI से, तुम्हारी ED से हम नही डरने वाले है 

2024 का इलेक्शन बीजेपी बनाम आम आदमी पार्टी  का होगा 

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी  बनाम भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल का मुकाबला होगा.