Mann Ki Baat Live: प्रधानमंत्री की किसानों से अपील- ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाजों को उपजाएं और लाभ उठाएं

Mann Ki Baat Live:  प्रधानमंत्री की किसानों से अपील- ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाजों को उपजाएं और लाभ उठाएं
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ प्रोग्राम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अमृत महोत्सव के साथ-साथ पिछले दिनों आयोजित किए गए तिरंगे अभियान की भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त नरेंद्र मोदी ने कुपोषण के विरुद्ध  अभियान के बारे में बातचीत की। इसके बाद उन्होंने किसानों से मोटे अनाजों को  उगाने की अपील की।

पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों से बहुत कुछ सीख सकते है : मोदी 

पहाड़ों की रहन सहन और संस्कृति से हमें पहला पाठ तो यही मिलता है कि हम चुनौतियों  के दबाव में ना आएं तो सरलतापूर्वक उन पर विजय भी पा सकते हैं, और दूसरा, हम कैसे स्थानीय संसाधनों से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

बीजेपी के कई नेताओं ने सुना “मन की बात” कार्यक्रम 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने आज प्रधानमंत्री के कार्यक्रम  ‘मन की बात’ को सुना।