sri lanka crisis:श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोताबाया लौटे स्वदेश,रक्षा अधिकारियों ने साझा की जानकारी

sri lanka crisis:श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोताबाया लौटे स्वदेश,रक्षा अधिकारियों ने साझा की जानकारी

लगभग दिवालिया हो चुके श्रीलंका के भगोड़े राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे स्वदेश वापस आने  वाले हैं। देश में अभूतपूर्व नकदी संकट और इसके चलते उत्पन्न हुए सियासी संकट व विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने देश छोड़ कर थाइलैंड के प्रवास पर चले गए फिर वहां से सिंगापुर के लिए रवाना हुए। उनके स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति के तौर पर देश की कमान संभाल रहे हैं।

श्रीलंका के रक्षा अफसरों ने पूर्व राष्ट्रपति  गोतबाय राजपक्षे के शीघ्र स्वदेश लौटने की जानकारी साझा की है। उनके स्थान पर रानिल विक्रमसिंघे राष्ट्रपति पद पर देश की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 

जुलाई में श्रीलंका छोड़ भाग खड़े हुए थे गोताबाया राजपक्षे 

देश में येतिहासिक आर्थिक व राजनीतिक संकट व उनके विरुद्ध भड़के जन विद्रोह के बीच वे जुलाई में श्रीलंका छोड़ कर भागने को विवश  हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो  श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति शनिवार यानी बीते कल थाईलैंड से स्वदेश लौट सकते हैं