केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा ,सोमनाथ में भगवान हनुमान की प्रतिमा का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा ,सोमनाथ में भगवान हनुमान की प्रतिमा का करेंगे उद्घाटन

amit shah gujarat visit: देश के गृहमंत्री अमित शाह आज गुजरात यात्रा हैं। यहां के अमरेली में गृहमंत्री ने जला सहकारिता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जानकारी के अनुसार, शाह आज सोमनाथ में भगवान हनुमान की 16 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन भी करेंगे। 

आपको बता दें कि गुजरात में इस वर्ष के आखिरी तक विधानसभा चुनाव भी होने वाले  हैं। ऐसे में पार्टियों ने प्रदेश में अपना येडी से चोटी का जोर लगा दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, गृहमंत्री अमरेली के बाद सोमनाथ जनपद में जाएंगे, जहां वह सोमनाथ महादेव मंदिर में भगवान भोले का आर्शीवाद लेंगे। इसके बाद वह भगवान हनुमान की 16 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके अतिरिक्त वह अरब सागर के तट के निकट  ‘मारुती हाट’ नामक 262 दुकानों का अभिमुखीकरण करेंगे।