Assam: असम में आतंकी मॉड्यूल के विरुद्ध एक्शन जारी, एबीटी के दो संदिग्ध आतंकी अरेस्ट

Assam: असम में आतंकी मॉड्यूल के विरुद्ध एक्शन जारी, एबीटी के दो संदिग्ध आतंकी अरेस्ट

Assam news: असम में आतंकी मॉड्यूल के विरुद्ध एक्शन जारी है। सोमवार यानी आज पुलिस ने दो और संदिग्ध आतंकियों को धर दबोचा है। इन दोनों को मोरीगांव से गिरफ्तार किया गया है।

एसपी अपर्णा एन. ने बताया कि दोनों सस्पेक्ट टेररिस्ट की पहचान मुसादिक हुसैन और इकरामुल इस्लाम के तौर पर की गई है। दोनों के आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से लिंक होने के एविडेंस मिले हैं।

पुलिस कई लोगों को कर चुकी हैं अरेस्ट 

असम में टेररिस्ट मॉड्यूल का खुलासा होने के बाद से यहां आतंकवादियों की गिरफ्तारी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। पिछले कुछ दिनों में कई आतंकियों को हिरास्त में लिया गया है। सभी के ABT और अलकायदा से लिंक होने की बात सामनेआई थी।

इसके अतिरिक्त इन सभी आतंकियों का क्षेत्रीय मदरसों से भी संबंध था। इन मदरसों के जरिए ये संदिग्ध आतंकवादी आतंकी संगठनों के फंडिंगऔर युवाओं को प्रवेश करने का काम करते थे। असम पुलिस ने इस वर्ष मार्च से अब तक AQIS/ABT से संबंधित 37 से अधिक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।