जम्मू कश्मीर: गंदेरबल में नही हुआ पुलिस के परिजनों का अपहरण, पुलिस ने खबर से किया इंकार

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के गंदेरबल में आतंकियों द्वारा पुलिस के परिजनों के अगवा किए जाने वाली खबरों का एसएसपी ने खंडन किया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू कश्मीर के गंदेरबल से हुई पुलिस के जवानों के परिजनों के अपहरण को नकारते हुए एसएसपी के पोसवाल ने बताया है कि ऐसी कोई घटना गंदेरबल में नही हुई है. उन्होने कहा कि हमने ग्राउंड पर जाकर जांच की है और खुद मैने इस मामले में सुबह जांच की थी इलाके में सब कुछ सामान्य है.

बता दें कि कई मीडिया चैनल औऱ वेबसाइट सुबह से इस बात का दावा कर रहे थे कि आतंकियों ने साउथ कश्मीर के गंदेरवल और कश्मीर के कई इलाकों जैसे शोंपियां, अनंतनाग, अवंतिपोरा और कुलगाम में पुलिस के परिजनों को अगुवा कर लिया गया है.