Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान,कहा- गुजरात के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान,कहा- गुजरात के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

Gujrat Election 2022: गुजरात चुनाव 2022  से पूर्व अपनी यात्रा के दूसरे दिन अहमदाबाद के टाउन हॉल में लोगों को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने कहा, “गुजरात में सभी सीटों पर AAP चुनाव लड़ेगी।” वहीं दिल्ली सीएम ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज भी कसा ।

उन्होनें कहा कि भाजपा ने बीते 27 वर्षों में कुछ  काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हम परिवर्तन के लिए आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री  भूपेंद्र पटेल के बारे में बोले तो उन्हें तो मुख्यमंत्री दिल्ली वालों ने बनाया। इसके साथ ही सोमवार  यानी बीते कल  पुलिस वाले से नोकझोक पर कहा कि जो पुलिस वाला टेम्पो में रोक रहा था वो किसी नेता के कहने पर रोक रहा था, फोन पर कह रहा था कि केजरीवाल को रोको।

आम आदमी पार्टी के राजनीतिक बाण चलते रहे लेकिन तीखी बहस  के बाद आखिरकार केजरीवाल को सफलता मिली और वो अपनी गंतव्य तक पहुंचन में कामयाब रहे वो भी ऑटो की सवार कर। हालांकि पुलिस भी उनकी सुरक्षा के लिए साथ थी एक जवान तो ऑटो में आगे की सीट पर बैठा था जबकि ऑटो के साथ PCR वैन चल रही थी। आखिरकार टेम्पो वाले के घर जाकर केजरीवाल ने भोजन किया।और टेंपो चालक विक्रमभाई दंताणी के परिवार से भेट की।

उन्होंने ट्वीट कर गुजरात के ऑटोवालों का शुकिया अदा भी किया। लेकिन दिल्ली सीएम भले ही नोकझोक के बाद वहां से जाने में सफल रहे लेकिन AAP इसे अब भाजपा के विरुद्ध मुद्दा बनाने में जुटी हुई  है। यानि ये घटना केजरीवाल और पुलिस के बीच की नोकझोक कम और आम आदमी पार्टी की भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक चेतावनी अधिक लग रही थी