राखी सावंत बॉयफ्रेंड आदिल खान संग BigBoos 16 में करेंगी शादी? ,कहा – सलमान खान से बोलूंगी निकाह करवा दो

राखी सावंत बॉयफ्रेंड आदिल खान संग BigBoos 16 में करेंगी शादी? ,कहा – सलमान खान से बोलूंगी निकाह करवा दो

Rakhi Sawant Marry With Adil Khan Durrani: अभिनेत्री राखी सावंत अपने निजी जीवन को लेकर अक्सर खबरों में बनी रहती हैं. टेलीविजन रिएलिटी शो बिग बॉस में उन्हें एंटरटेनर का अवॉर्ड भी  मिल चुका है. इस वक्त वे अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ हर जगह दिखाई देती हैं. हाल ही में राखी और उनका गाना भी जारी हुआ है जिसका नाम है ‘तू मेरे दिल में रहने के लायक नहीं’. गाने के लॉन्च पर राखी ने खुलकर पत्रकारों से बात की कि अब उन्होंने अपने फ्यूचर के बारे में क्या सोचा है. विशेष रूप से  तब जब बिग बॉस 16 का प्रोमो भी रिलीज किया गया है

राखी सावंत से ये भी प्रश्न किया गया कि क्या वो  अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ झलक दिखला जा या नच बलिए जैसे डांस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए राजी हैं, अभिनेत्री ने कहा, “आदिल मेरा प्यार है, मेरी जिंदगी है, मेरी सांस है, मेरा DNA है, मेरा दिल का टुकड़ा है. koimoi को दिए साक्षात्कार में राखी ने कहा कि आदिल मेरे लिए सब कुछ है. इसलिए, मैं उनके साथ नच बलिए, झलक करना लाइक करूंगी. राखी ने ये भी कहा कि उन्होंने कहा, “मैं बिग बॉस सहित सभी रियलिटी शो (उनके साथ) करना चाहती हूं.”