Arvind Kejariwal: आम आदमी पार्टी का आज शक्ति प्रदर्शन,20 प्रदेशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

AAP, Rashtriya Jan Pratinidhi Sammelan: आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आयोजित होने वाला प्रथम राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हो रहा है।

इस आयोजन में AAP के  पूरे भारत में चुने गए सभी राज्यसभा सांसद, सभी MLA, सभी पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, चेयरमैन, महापौर, ब्लाक प्रमुख समेत सभी जन प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। AAP संगठन की मजबूती और कथित ऑपरेशन लोटस के विषय पर बातचीत करेगी।

भारतीय जनता पार्टी के कथित ‘ऑपरेशन लोटस’ के विरुद्ध योजना बनाने के लिए 20 प्रदेशों के 1500 से अधिक जनप्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल होंगे। आयोजन में देश भर से आम आदमी पार्टी से चुने गए हर एक जन प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के 62 MLA, पंजाब के 92 विधायक और गोवा के दो विधायक हिस्सा लेंगे। दिल्ली और पंजाब से AAP के 10 राज्यसभा सांसद भी आयोजन  में शामिल होंगे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles