Goa MLAs: गोवा बीजेपी ज्वाइन करने वाले आठ MLAs पहुंचे दिल्ली,प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

Goa MLAs: गोवा बीजेपी ज्वाइन करने वाले आठ MLAs पहुंचे दिल्ली,प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात
गोवा में कांग्रेस का दामन छोड़कर कुछ दिन पूर्व सत्ता काबिज बीजेपी की सदस्यता लेने वाले आठ विधायक सोमवार यानी आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत इन 8 MLAs के साथ देर रात  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने आए हैं। 

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, विधायकों के देश की राजधानी दिल्ली यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट करने  की उम्मीद है। इससे पूर्व, बुधवार यानी 14 सितंबर को MLA दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अनोनकर, एलेक्सियों सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया था।

गौरतलब है कि गोवा में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव हुए थे जिनमें भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश की सत्ता में लौटी थी। चालीस सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास 20 एमएलए  थे, वहीं दल-बदल  कानून के चलते कांग्रेस के विधायकों का आंकड़ा 11 से कम होकर  तीन रह गया है।