UP Vidhan Sabha Session :विधायकों के साथ पदयात्रा कर रहे सपा प्रमुख, अखिलेश यादव को पुलिस ने रोका

UP Vidhan Sabha Session :विधायकों के पदयात्रा कर रहे सपा प्रमुख अखिलेश, पुलिस ने रोका
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव दल के विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ सपा दफ्तर से विधानभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान मार्ग परिवर्तन  को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। पहले से निर्धारित मार्ग पर जाने की मांग कर रहे हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा यदि रोकना था तो कल इजाजत क्यों दी ? प्रशासन का कहना है कि GPO के बजाय अति विशिष्ट अतिथि गृह और एनेक्सी होते हुए विधानसभा जाएं। इस पर पूर्व सीएम अखिलेश व समाजवादी पार्टी के विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। विधायक व कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर व नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया है।

समाजवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई, किसानों की परेशानियों और कानून व्यवस्था के मसले  पर प्रदेश की योगी सरकार के विरोध में इस पैदल मार्च का आयोजन किया है।
पैदल मार्च को लेकर विक्रमादित्य मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। VVIP चौराहा से लेकर समाजवादी पार्टी के दफ्तर  तक बैरिकेडिंग कर भारी तादाद में पुलिसबल को तैनात किया गया है। इस रोड पर आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है।