UP News: सदन के मानसून सत्र का अंतिम दिन आज ,सपा अध्यक्ष समेत एसपी विधायकों ने किया वॉकआउट

UP News: सदन के मानसून सत्र का अंतिम दिन,सपा अध्यक्ष समेत एसपी विधायकों ने किया वॉकआउट

उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। जैसा कि माना जा रहा था आज भी विपक्षियों ने सरकार को कानून लॉ एन आर्डर, एसपी के सीनियर नेता आजम खां पर लगे मुकदमों समेत कई मसलों पर नारेबाजी की।

कुछ देर बाद एसपी चीफ अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी विधायकों ने वॉकआउट किया और पैदल चलते हुए सपा दफ्तर के लिए रवाना हो गए।

समाजवादी पार्टी के  विधायक पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के अगुवाई में राजभवन पहुंचे और गवर्नर आनंदी बेन पटेल से भेट की।

उनके साथ 10 से अधिक एमएलए भी उपस्थित थे। राजभवन से निकलने के पश्चात सपा मुखिया ने कहा कि राज्यपाल को मौजूदा हालातों से अवगत कराया गया है। आजम खान पर लग रहे निरंतर मुकदमे, कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे दुराचार के मसले को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अवगत कराया है।आज़म खान पर हो रहे उत्पीड़न  की चर्चा राज्यपाल से हुई है। बेवजह उन्हें प्रताड़ना दी जा रही है। फ़र्ज़ी केस लगाए जा रहे हैं। सरकार बदले की मंशा से एक्शन ले रही है।