Rajasthan New CM: रा.कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग आज,प्रदेश को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री

Rajasthan New CM: रा.कांग्रेस  विधायक दल की मीटिंग आज,प्रदेश को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री

Rajasthan New CM : राजस्थान में सीएम बदलने की खबरों के बीच कांग्रेस ने रविवार यानी आज विधायक दल की मीटिंग बुलाई है। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मीटिंग के लिए पार्टी के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश के प्रभारी जनरल सेक्रेट्री अजय माकन को पर्यवेक्षक बनाकर भेजने का ऐलान की हैं । 

सीएम अशोक गहलोत के आवास पर शाम सात बजे से मीटिंग होगी। माना जा रहा है अशोक गहलोत की जगह यहां नया सीएम का चुनाव हो सकता है। गहलोत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इलेक्शन लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

पार्टी नेता राहुल गांधी के मुताबिक प्रेसिडेंट इलेक्शन के लिए भी ‘वन मैन-वन पोस्ट’ का सिद्धांत लागू होगा। पार्टी नेताओं ने इस बात पर चुप्पी साध रखी है कि नया सीएम कौन होगा मगर माना जा रहा है कि पार्टी युवा चेहरे सचिन पायलट पर दांव लगा सकती है।