PM Modi Japan Visit: मित्र आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में सरीख हुए नरेंद्र मोदी, दोस्त को यादकर हुए भावुक

PM Modi Japan Visit: मित्र आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में सरीख हुए नरेंद्र मोदी, दोस्त को यादकर हुए भावुक

जापान यात्रा पर गए देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने टोक्यों में जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा से भेट किए। इस दौरान दोनों वैश्विक नेताओं के बीच भारत-जापान रिश्तों को लेकर बातचीत हुई। फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे भरोसा है कि आपके मार्गदर्शन में भारत-जापान रिश्ते प्रगाढ़ होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम विश्व की समस्याओं को समाधान करने में एक उपयुक्त भूमिका निभा पाएंगे

इस दौरान PM मोदी ने पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी याद किया। उन्होंने कहा, दुख की इस बेला में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी  शिंजो आबे के साथ विस्तृत चर्चा हुई थी। भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी आबे को याद कर हुए भावुक 

भारतीय प्रधानमंत्री जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भी सरीख हुए । इस दौरान वे बेहद भावुक नजर आए। नरेंद्र मोदी के अतिरिक्त अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस भी आबे के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। इसके अतिरिक्त  20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्षों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि जापान दौरे पर  हैं। मालूम हो कि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की जुलाई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।