भारत को आज मिली तीसरी बंदे भारत ट्रेन,प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ग्रीन सिग्नल

भारत को आज मिली तीसरी बंदे भारत ट्रेन,प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ग्रीन सिग्नल

ट्रेन पैसेंजर के लिए गुड न्यूज ! आज भारत को तीसरी और नई वंदे भारत ट्रेन मिली । PM नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। नए और उन्नत संस्करण वाले ट्रेन गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के मध्य दौड़ेगी। इस अहम मौके पर गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे राज्यमंत्री दर्शना जरदोष भी मजूद रहे।

अहमदाबाद-मुंबई के मध्य 9 सितंबर को परीक्षण पूरा होने के पश्चात वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात पहुंच चुकी है। सरकार ने मेक इन इंडिया कैंपेन को सशक्त करने के लिए कई सारे प्रयास प्रयोग किए हैं, और वंदे भारत ट्रेन की सफलता इन्हीं में से एक है।

बुलेट ट्रेन को भी पछाड़ा

ट्रेन ने रफ्तार के मामले में बुलेट ट्रेनों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अहमदाबाद से मुंबई के मध्य  492 किलोमीटर की दूरी मात्र 5.10 घंटे में तय की थी। परीक्षण में वंदे भारत ने शून्य से 100 किमी की स्पीड 52 सेकंड में तय की। 180 KM प्रति घंटे की स्पीड से भी ट्रेन बहुत स्थिर है