भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी ने लिया हिस्सा, राहुल गांधी के साथ कर रहीं पैदलयात्रा

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी ने लिया हिस्सा,राहुल गांधी के साथ कर रहीं पैदलयात्रा

कांग्रेस की तमिलनाडु के कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई यात्रा अभी कर्नाटक राज्य में चल रही है। 2 दिन के विश्राम के पश्चात आज 29वें दिन कर्नाटक के मांड्या जनपद के बेल्लार से प्रारंभ हो गई है, जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी हिस्सा लिया हैं। लंबे अरसे के पश्चात  सोनिया गांधी किसी सार्वजनिक प्रोग्राम में शामिल हो रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा का आगाज होने के पश्चात से ही सोनिया गांधी के शामिल होने को लेकर प्रश्न उठाए जा रहे थे , जो करीब  इस यात्रा के एक माह पूरे होने पर शामिल हुई हैं।

इससे पूर्व पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोमवार को  कर्नाटक के मैसूर पहुंचीं और दशहरा के अवसर  पर बुधवार को HD कोटे विधानसभा क्षेत्र के एक मंदिर में पूजा – पाठ की। वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी आने वाले दिनों में भारत जोड़ो यात्रा में शरीकहोने वाली हैं।

सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या जनपद में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में सारिक होते हुए राहुल गांधी और दल के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर रहीं हैं। सियासी पंडितों की माने तो मिशन 2024 के लिए सोनिया गांधी का यह एक्शन है।