UP Congress: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और 6 प्रांतीय अध्यक्ष आज कार्यभार ग्रहण करेंगे

UP Congress: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और 6 प्रांतीय अध्यक्ष आज कार्यभार ग्रहण करेंगे

कांग्रेस के नए अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सहित सभी प्रांतीय अध्यक्षों के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर शुक्रवार यानी बीते कल दिन भर दल के प्रदेश कार्यालय पर तैयारियां चलती रहीं। बृजलाल  खाबरी के लखनऊ की सीमा में घुसने करने पर उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष और उनकी टीम में शामिल प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा) व योगेश दीक्षित  आज यानी आठ अक्तूबर को पदभार ग्रहण करेंगे।

सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पांडेय की अगुवाई में समारोह को भव्य बनाने की तैयारी हो रही है। वहीं यूपी  युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI सहित अन्य कांग्रेस के फ्रंटल आर्गनाइजेशन के पदाधिकारी भी अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयारियां कर रहे हैं।

कांग्रेस के संगठन महासचिव दिनेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा राज्य में प्रदेश मुख्यालय पहुंचने की अपील की है।