Gauri Sawant: ट्रांसजेंडर गौरी सावंत के रूप में नजर आएंगी अभिनेत्री सुष्मिता सेन ,जीते जी कर दिया था अंतिम संस्कार

Gauri Sawant: ट्रांसजेंडर गौरी सावंत के रूप में नजर आएंगी अभिनेत्री सुष्मिता सेन ,जीते जी कर दिया था अंतिम संस्कार

Who Is Gauri Sawant: बॉलीवुड की सधी अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की आगामी  वेब सीरीज ‘ताली’ (Taali) से उनका फर्स्ट लुक लांच कर दिया गया है. ‘ताली’ में सुष्मिता सेन एक ट्रांसजेंडर की अभिनय करती नजर आएंगी. ‘ताली’ एक रियल स्टोरी और जीती जागत महिला के उपर आ रही कहानी है, जिनका नाम है गौरी सावंत और इनके बारे में आपने जरूर सुना होगा या फिर उन्हें कहीं देखा होगा. ताली में अभिनेत्री का रोल गौरी सावंत की रियल लाइफ पर आधारित है. गौरतलब है कि ताली 6 एपिसोड वाली वेब सीरीज है, सीरीज के फर्स्ट लुक में  एक्ट्रेस सुष्मिता सेन गजब की लग रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

गौरी के पिता पुलिस डिपार्टमेंट में थे लेकिन इसके बाद भी उन्होंने उन्हें नहीं खोजा बल्कि उनका जीते-जी अंतिम संस्कार कर दिया था और इसकी जानकारी खुद गौरी ने एक साक्षात्कार में दी थी. कहते है ना मारने वाले से बचाना वाला बड़ा होता है और वो ही गणेश सांवत के साथ हुआ, जो घर से भागकर किसी ट्रैफिक सिग्नल के नजदीक खड़े थे, जाना कहां है, पता नहीं था कि तभी किसी ने उनका हाथ पकड़ा और वो थी ‘गुरू कंचन अम्मा’, जो कि उनको अपने साथ ले आईं.

इस दौरान उनसे भीख मांगने को कहा गया लेकिन गौरी के लिए ये नागवार था, उन्होंने इसे मना कर दिया और एक NGO के लिए काम करना प्रारंभ कर दी और यहीं से उनकी सोच और जीवन जीने का मार्ग ही परिवर्तित हो गया